जैजैपुर

किकिरदा में कल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

बिर्रा। मां विश्वेश्वरी दाई की पावनधरा चित्रोत्पला गंगा महानदी तट मैदान किकिरदा (जैजैपुर-सक्ती) में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा 2024 का शुभारंभ 12 जनवरी से शुरू हो चुका। जिसमें कुल 16 टीमें भाग ली है। जिसका फाइनल महामुकाबला 18 जनवरी को होगा। विजेता टीम को 50 हजार रुपए व चैलेंज ट्राफी, उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए व चैलेंज ट्राफी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सीरीज में रेंजर सायकल, फाइनल मैन ऑफ द मैच 2100 रूपए प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रवेश शुल्क 4 हजार रूपए निर्धारित हैं। टूर्नामेंट का समापन 18 जनवरी 2024 को होगा। जिसके मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक बालेश्वर साहू जी होंगे। प्रतियोगिता के लिए नियम व शर्ते अंपायर व समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा, केवल 16 टीम भाग ली है व सभी खिलाड़ी एक ही पंचायत से होना चाहिए, जर्क बॉल (थ्रो) मान्य नहीं होगा। प्रवेश हेतु अग्रिम 2 हजार जमा करना अनिवार्य है। बेस्ट बैट्समैन, गेंदबाज, आलराउंडर, कीपर, फिल्डर आदि अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker