जांजगीर-चांपा

प्रान्त स्तरीय पांच दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का आयोजन

बिर्रा। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ द्वारा देव पब्लिक स्कूल भटगांव रोड बिर्रा में प्रान्त स्तरीय शास्त्रीय संगीत (गायन एवं वादन) की पांच दिवसीय आवासीय कार्यशाला 10 से 14 मई 2025 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में किशन देवांगन, बी हाई ग्रेड रेडियो आर्टिस्ट (अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पं. कैवल्य कुमार गुरव जी के शिष्य, किराना घराना) एवं तबले में दीपक दास महंत ए ग्रेड रेडियो आर्टिस्ट (खैरागढ़) रहेंगे। प्रतिभागियों की योग्यता बी.ए/विशारद अथवा अलंकार/एम.ए (संगीत) रखी गयी है।

कार्यक्रम का उद्घाटन 10 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का समापन (प्रत्यक्षीकरण) 14 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे से मनाया जाएगा। जिसमे जेष्ठ – श्रेष्ठ संगीत गुणियों द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित कराने हेतु संस्कार भारती जिला सक्ती से के. आर. कश्यप (जिलाध्यक्ष), आर के सोनवानी (कार्यकरी अध्यक्ष), मनोज कुमार तिवारी (महामंत्री), रेशमलाल कश्यप (उपाध्यक्ष), भानु प्रकाश जायसवाल (कोष प्रमुख), दुष्यंत साहू (कोष सह प्रमुख), पं०बी.पी.शुक्ला (संगीत विद्या संयोजक), जयंत कश्यप (जिला सह महामंत्री), चंदन कश्यप (जिला मंत्री आईटी), एन आर भारद्वाज, श्रवण थवाईत, के एल यादव सहित कार्यकर्ता जुटें हुए हैं। उक्ताशय की जानकारी मनोज तिवारी (जिला महामंत्री) द्वारा दी गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker