जांजगीर-चांपा

पांच दिवसीय कार्तिक मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने सिद्देश्वर बाबा की पूजा अर्चना कर किया

कार्तिक मेला महोत्सव में झुला बना आकर्षण का केन्द्र

बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हीनडीह अंतर्गत हसदेव नदी के तट पर ग्राम पंचायत सिलादेही (बिर्रा) में कार्तिक मेला महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया शामिल हुए। वहीं कार्तिक मेला महोत्सव का शुभारंभ सर्वप्रथम सिद्देश्वर बाबा की पूजा अर्चना कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया का स्वागत श्री फल एवं शाल पहनाकर किया गया। मेला में विभिन्न प्रकार के झुला लगाए गए हैं, जिसमें मिनी आकाश झुला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस, टोरा-टोरा, नाव झुला सहित विभिन्न प्रकार के बच्चों का खेल समान और श्रृंगार सदन भी लगाए गए हैं। इधर आयोजन समिति द्वारा कार्तिक मेला महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए जुटी हुई हैं।

ग्राम सिलादेही (बिर्रा) में कार्तिक मेला महोत्सव का आनंद उठाने के लिए अंचल सहित दूर-दूर से लोग मेला देखने के लिए आते हैं। यहां हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती हैं। इस दौरान जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया, सुदामा चंद्रा, होरीलाल कलार, रामखिलावन तिवारी, रामधन सारथी, रामखिलावन वैष्णव, बबला तिवारी, बालगोविंद साहू, दूधनाथ साहू, धनेश साहू, तारेशवर जायसवाल, मिलन केंवट, भूपेन्द्र साहू, संजू साहू, रामकुमार कटकवार, शेषनाथ साहू, हरिराम साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker