जैजैपुर

घिवरा में रामलीला का सफ़ल मंचन संपन्न

बिर्रा। दशहरा पश्चात दिपावली आगमन पर जय दूर्गे रामलीला नाटक मंडली घिवरा द्वारा रामलीला का सफ़ल मंचन दशहरा मैदान घिवरा में किया गया। दस दिवसीय रामलीला का सफ़ल मंचन किया गया। जिसका इस आधुनिक समय में भी सफलतापूर्वक संपन्न होना अपने आप में एक सफ़ल आयोजन रहा। जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत जय मां डोकरी दाई की पावनधरा ग्राम पंचायत घिवरा में 1975 से गठित जय दूर्गे श्री रामलीला का मंचन दीपावली के पावन अवसर पर एक बार फिर डोकरी दाई मंदिर के सामने रामलीला मैदान में शुरू किया गया है। इस संबंध में रामलीला के सूत्रधार ने बताया कि बहुत दिनों बाद इस बार फिर एक बार रामलीला के पूर्व डायरेक्टर स्व. श्यामगोपाल कश्यप शिक्षक, स्व. विश्वेश्वर कश्यप शिक्षक, स्व. भूवनेश्वर कश्यप शिक्षक, स्व. प्रभात कश्यप, स्व. रामकृष्ण देवांगन बिर्रा की स्मृति में 2024 में मंचन से किया गया। जिसका विधिवत राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। रामलीला के मुख्य पात्रों में राम (विनय कश्यप), लक्ष्मण (लक्ष्मी कश्यप), भरत (मनीष कश्यप), शत्रुघ्न (पीताम्बर साहू), रावण (राजेश्वर कश्यप), सीता (अखिलेश कश्यप), मेघनाद (शांतिलाल कश्यप), अंगद (कृष्णा कश्यप), हनुमान (प्रेमलाल कश्यप), दशरथ (प्रेमलाल कश्यप), जनक (राजीव लोचन साहू) सहित किर्तन कश्यप, अरूण कुमार कश्यप, रामचंद्र तिवारी, रमेश कुमार शुक्ला का विशेष मार्गदर्शन में रामलीला का सफ़ल मंचन संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker