जांजगीर-चांपा

बिर्रा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन उत्सव

बिर्रा। दीप पर्व दीपावली के पावन अवसर पर नारी शक्ति महिला समीति दाऊ मुहल्ला बिर्रा में पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन उत्सव मनाया जाएगा। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी होंगे व सहयोगी गुलाबचंद तिवारी होंगे। 29 अक्टूबर को मूर्ति स्थापना व देव आह्वान वेदी पूजन से शुभारंभ होगा। प्रतिदिन रात्रि जसगीत गायन पार्टी आमंत्रित किया गया है। चयनित गायन पार्टी के बीच 2 नवंबर की रात्रि जसगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित किया गया है। जिसमें प्रथम विजेता को 5001 रूपए, द्वितीय 3001 रूपए, तृतीय 2001 रूपए व चतुर्थ पुरस्कार 1001 रूपए प्रदान किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन महिला कर्मा नृत्य के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर अध्यक्ष छतबाई कर्ष, कोषाध्यक्ष अर्चना कैवर्त्य सहित समस्त मुहल्लावासियों द्वारा तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker