सक्ती

फर्जी SBI बैक खोलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती जिले के मालखरौदा थाना अंतर्गत छपोरा गांव में फर्जी एसबीआई बैंक शाखा खोलेने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाल के वर्षों में बैंक लेनदेन में धोखाधड़ी, नकली दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय घोटालों के विभिन्न मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से सामने आया था। यहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक फर्जी शाखा बनाकर बड़े पैमाने पर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। इस घोटाले में अवैध नियुक्तियां, फर्जी प्रशिक्षण सत्र और बेरोजगार व्यक्तियों और स्थानीय ग्रामीणों दोनों को धोखा देने के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं शामिल थीं। इस पूरे मामले में मालखरौदा थाने में तीन नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमे इस ठग गिरोह के मुख्य सरगना की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इस गिरोह द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी की गई थी। इस मामले में अब मालखरौदा पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker