जैजैपुर

काशीगढ में तीन दिवसीय विराट दशहरा मेला महोत्सव

जैजैपुर। जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत काशीगढ (जैजैपुर) में तीन दिवसीय विराट दशहरा मेला एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें 19 अक्टूबर को भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार क्रमश: ग्रुप  10001रू, 7001रू, 5001रू, 3001रू, 2001रू एवं युगल पुरस्कार क्रमशः 5001रू, 4001रू, 3001रू, 2001रू, 1501रू एवं एकल पुरस्कार क्रमशः 4001रू, 3001रू, 2001रू, 1501रू, 1001रू प्रवेश शुल्क एकल 100रू, युगल 150रू, ग्रुप 250रू समिति द्वारा रखा गया है। आदर्श ग्राम काशीगढ में दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन 21 अक्टूबर को दशहरा मैदान में रावण दहन का आयोजन किया गया है। दशहरा महोत्सव को लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई है। 21 अक्टूबर दोपहर तीन बजे सें कर्मा नृत्य एवं झांकी द्वारा ग्राम भ्रमण श्रीराम जी की सेना एवं रावण दल द्वारा भव्य झांकी गुड़ी चौक, अटल चौक से निकल कर भाठापारा होते हुये दशहरा मैदान पहुंच कर राम रावण युद्ध का झांकी के माध्यम से नजारा देखने को मिलेगा। वहीं रावण दहन के पश्चात दर्शकगण विभिन्न प्रकार के मनोरंजन का लाभ उठाएंगे। जहां छोटे छोटे बच्चे के लिए झुला व खेल खिलौने का पंचायत द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है। वही रावण दहन पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रम लोक संध्या कार्यक्रम धनश्याम साहू (रायपुर) की शानदार प्रस्तुत होगी। आयोजन को लेकर सरपंच पंचगण एवं ग्रामवासी जुटे हुए है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker