जांजगीर-चांपा

क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि के लिए की गई पूजा अर्चना

बिर्रा। जांजगीर-चांपा जिले के दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावनधरा ग्राम डभराखुर्द (बिर्रा) के मुख्य द्वार पर विराजित भैरव बाबा मंदिर में हर वर्ष की तरह नवरात्रि पर्व के षष्ठी तिथि को समस्त ग्रामवासियों द्वारा काम धंधा बन्द कर एकदिवसीय यज्ञ हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम रखा गया था। आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर यज्ञ हवन कराकर क्षेत्र की खुशहाली सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य यजमान रामकृपाल पटेल सपत्निक, सहयोगी रघुनाथ दास वैष्णव, खगेश्वर वैष्णव, संजय तिवारी, शिवनाथ पटेल, मनहरण पटेल, पन्ना लाल पटेल, रूपनारायण चंद्रा, सुदामा प्रसाद चंद्रा, मोतीराम पटेल, रघु पटेल, साखीराम पटेल, सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker