जांजगीर-चांपा

बंदर की मौत पर किया गया विधिवत अंतिम संस्कार

आए दिन दुर्घटना का मुख्य कारण भीमकाय वाहनों की आवा जाही

बिर्रा। शनिवार 28 सितंबर 2024 को सुबह बिर्रा-चांपा मुख्यमार्ग बाजार चौक के सामने एक बड़े वाहन की चपेट में आने से एक नर बंदर की मौत हो गई है जिस पर श्रद्धालुओं ने लाल वस्त्र कफ़न के रूप में ओढ़ाया गया। बाजार चौक बिर्रा के व्यापारियों और लोगों द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही बाज़ार चौक में उनके स्मृति स्वरूप वहां एक हनुमान चौरा मंच निर्माण हेतु जनसहयोग से हनुमान मंदिर स्थापित करने की बात कही है। जिसमें जनपद सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू, रामेश्वर साहू (गुड्डू), खोलबहरा महंत, योगेश साहू, निलेश साहू, दिलीप महंत, प्रदीप साहू, मोहन साहू, हेमंत साहू, कुशलाल साहू, मिलाप महंत, भूपेंद्र साहू, श्यामचरण, शिव महंत, गणेश लोहर, दिनेश साहू, नागेश कश्यप, अड्डू केवट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधिवत पूजा अर्चना कर अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही दोपहर से रामायण का आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बंदरों का झूंड बिर्रा क्षेत्र में थे जिसमें से आज एक नर वानर मुख्य मार्ग पार करते समय दूर्घटना का शिकार हो गया। दूर्घटना का कारण बिर्रा के विभिन्न मार्गों पर चल रहे भीमकाय वाहनों को बताया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker