जैजैपुर

जैजैपुर खण्ड का विजया दशमी उत्सव, सस्त्र पूजन, उल्लास के साथ मनाया गया

जैजैपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड जैजैपुर का आज दिनाँक 20/10/2024 को सस्त्र पूजन समपन्न सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित थे। विश्रामगृह जैजैपुर से पथ संचलन करते हुए श्री राम मंदीर मे पूजन कार्य किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमाशंकर साहू जी खण्ड चिकित्सा अधिकारी जैजैपुर थे। उन्होंने उद्बोधन मे कहा कि संघ कार्य इश्वरीय कार्य है राष्ट् प्रेम की राह दिखाता विश्व का सबसे बड़ा संगठन है, मुख्य वक्ता के रूप मे योगेश्वर साहू जी विभाग प्रचारक कोरबा विभाग आमंत्रित थे उन्होंने ने बताया संघ 1925 से आज तक पूरे देश में 70000 शाखाए आज संचालित है। आदरणीय प्रथम संघ चालक डाक्टर हेडगेवार जी को याद करते हुए राष्ट्र के महापुरुषो के बारे में विस्तार से बताया राम, कृष्ण, स्वामी विवेकानंद जी आदि को नमन करते हुए उद्बोधन दिये। खण्ड संघ चालक रोहित चंद्रा, खण्ड कार्यवाह शत्रुहंन केवट सहित सेकडों की संख्या में स्वयं सेवक सामिल हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker