जैजैपुर

06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही

जैजैपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में दिनाक 15/05/2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम सेंदरी में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी कैलाश जांगड़े पिता गजानंद जांगड़े उम्र 42 साल साकिन सेंदरी, थाना जैजैपुर के द्वारा अपने घर के पीछे परछी में अवैध 06 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 600/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 15/05/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में प्र. आर. लक्ष्मीनारायण कंवर, आर. दिनेश पटेल, गोविंद पटेल, त्रिलोक ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker