सक्ती

नए साल का जश्न भीषड़ सड़क हादसे से मातम में बदला , हादसे में 2 की मौत 4 घायल , घायलों का इलाज जारी

बाराद्वार। बाराद्वार में भीषड़ सड़क हादसा से नए साल का जश्न मातम में बदल गया , सड़क हादसे से ग्राम पंचायत लवसरा के उपसरपंच व पटवारी पति की मौत हो गई वहीं कार में सवार 4 लोग घायल हो गए ,घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि लवसरा से कार में 6 लोग सवार होकर नए साल का जश्न मनाने बाराद्वार गए थे वहां से वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार आई टेन अनियंत्रित हो गई स्पीड अधिक होने के कारण कार पलट गई।जिससे कार चला रहे पटवारी के पति रवि कंवर (45) और उपसरपंच चतुर्मन साहू (32) की मौके पर मौत हो गई।साथ ही 4 लोग घायल हो गए इस तरह से चंद मिनटों में नए साल का जश्न मातम में बदल गया

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker