जांजगीर-चांपा

बिर्रा के नाम चैलेंज ट्राफी पंढ्रीपाली उपविजेता

बिर्रा। शीतकालीन सत्र में छुट्टियां मना रहे क्रिकेट प्रतियोगिता दशहरा मैदान में 23 दिसम्बर को शुरू हुई थी और साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को हजारों की दर्शक संख्या में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला बिर्रा और पंढ्रीपाली के बीच खेला गया जिसमें 10 ओवर के मैच में राष्टगान के साथ टांस जीतकर बिर्रा ने पहले गेंदबाजी चूनी और पंढ्रीपाली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंढ्रीपाली ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाएं वही बिर्रा इलेवन ने 8 वें ओवर में 84 रनों का लक्ष्य हासिल कर चैम्पियन ट्रॉफी और 50 हजार रुपए पर कब्जा किया। उपविजेता पंढ्रीपाली को 25000 रूपए व उपविजेता ट्राफी प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक बालेश्वर साहू जी, राजमहल बिर्रा से रितेश रमण सिंह छोटू बाबा, चेतन बाबा, मोहन कुमारी साहू, सोमू बाबा, सोनसाय देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू, डॉ शुभम शुक्ला, आरमंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, वेदराम कश्यप, श्रवण कुमार थवाईत, अभिराम कश्यप, कृष्णा साहू, जितेन्द्र तिवारी, पत्रकार बंधुओं में एकांश पटेल, संजू साहू, कमल खुंटे शामिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से बालेश्वर साहू ने कहा कि खेल मे हार जीत होती है और जिनका खेल में अच्छा प्रदर्शन होता है उनकी जीत होती है और आज बिर्रा की गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी अच्छी रही और उन्होंने जीत हासिल किया है उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं वहीं उपविजेता पंढ्रीपाली को बहुत बहुत बधाई साथ ही आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker