जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री बने भुनेश्वर देवांगन

बिर्रा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री भुनेश्वर देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रदेश मंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की जिम्मेदारी दी है। श्री देवांगन ने संघ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ यह दायित्व सौंपा गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास और संघ के साथ कदम दर कदम चलूंगा। श्री देवांगन के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर हरिराम जायसवाल पूर्व प्रदेश महामंत्री, मनोज कुमार तिवारी पूर्व प्रदेश संयोजक, जिला अध्यक्ष धन्यकुमार पांडेय, जिला अध्यक्ष सक्ती पील लाल पटेल, लखनलाल कश्यप, लक्ष्मीनारायण डडसेना, नारायण साहू, पंचराम तम्बोली, रामकिशोर देवांगन, नारायण सूर्यवंशी, उमाशंकर तिवारी, विजय थवाईत, श्रीमती जयंती दुबे, सरस्वती तिवारी, निशा पटेल, अशोक तिवारी, प्रमोद हंसराज, लखनलाल जायसवाल सहित बम्हनीडीह, पामगढ़, बलौद, नवागढ़ अकलतरा के समस्त अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker