जांजगीर-चांपा

बिर्रा चौक में घंटों तक ट्रैफिक जाम, लोग परेशान

बिर्रा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बिर्रा (बम्हनीडीह) में लोगों की अपार भीड़ रही। बस स्टैंड चौक संकरा होने व दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं होने और बड़े बड़े मालवाहक वाहनों के रेलमपेल में रक्षाबंधन पर्व के दिन बहुत संख्या में आवाजाही की वज़ह से भीड़ बढ़ गई। बिर्रा बस स्टॉप के चारो दिशा में 1 किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। बिर्रा चौक से चांपा रोड़, बिलासपुर रोड़, रायगढ़ रोड़, भटगांव रोड़ में लगातार 3 से 4 घंटों तक ट्रैफिक जाम था। बिर्रा पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपस्थित थे बावजूद भी लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker