जांजगीर-चांपा

वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल के जन्म दिवस पर विज्ञान मेला का आयोजन

बिर्रा। आर्य बाल कल्याण समिति बिर्रा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में दिनांक 02.08.2024 दिन शुक्रवार को वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चन्द्र के जन्म दिवस पर विज्ञान मेला के रुप में विभिन्न कार्यक्रम (चित्र कला, रंगोली, भाषण, विज्ञान माडल) आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा पाणी, एवं भारत माता के तैल्य चित्र पर पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्य जी के द्वारा उनके रसायन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, जीवन परिचय के बारे में समस्त भैया बहिनों को जानकारी दिये। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान देकर पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के सम्माननीय पदाधिकारी गण समस्त आचार्य बंधु – भगिनी गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम केशव प्रसाद देवांगन, मनोज कुमार कश्यप एवं प्राचार्य जी के देखरेख में संपन्न हुआ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker