जांजगीर-चांपा

अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम 62 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 6380/₹ बरामद

आरोपियों के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी – (01) विजय कुमार कुर्रे उम्र 34 साल निवासी वार्ड न. 15 कापन चौकी नैला थाना जांजगीर

(02) विष्णु राठौर उम्र 48 साल निवासी सरखो चौकी नैला थाना जांजगीर

जांजगीर। श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में चौकी नैला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपी विजय कुमार कुर्रे उम्र 34 साल निवासी वार्ड न. 15 कापन चौकी नैला थाना जांजगीर के कब्जे से जरीकेन में रखे 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 800/₹ रुपए को बरामद किया गया है। आरोपी विष्णु राठौर उम्र 48 साल निवासी सरखो चौकी नैला थाना जांजगीर के कब्जे से 62 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 5,580/₹ रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 27.07.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आर. रुद्र कश्यप, भीम श्रीवास, आर प्रदीप दुबे, आर संतोष प्रधान, महिला आर. निरमा  टोप्पो का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker