छत्तीसगढ़

बिलासपुर में सावन मेहरबान सप्ताह के मध्य में तेज बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर ओडीशा के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

बिलासपुर न्यायधानी में होगी झमाझम बारिश

1 अगस्त तक सूर्य देव के नहीं होंगे दर्शन

30 और 31 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश

बिलासपुर। न्यायधानी में इस सप्ताह बारिश का प्रभाव बना रहेगा। शुरुआत में द्रोणिका के असर से झमाझम बारिश होगी वहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना भी बन रही है। एक अगस्त से थोड़ी कमी आ सकती है। सूर्यदेव के दर्शन भी होंगे। ओवरआल सावन का पूरा आनंद रहेगा।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, सीकर, ग्वालियर, सीधी, निम्न दाब का केंद्र और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 18 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से वर्षा हो रही है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो 30 और 31 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

इस सप्ताह मौसम

तिथि मौसम

28 जुलाई तेज बारिश की संभावना

29 जुलाई हल्की से मध्यम बारिश

30 जुलाई भारी बारिश की संभावना

31 जुलाई भारी बारिश की संभावना

01 अगस्त बारिश की गतिविधियों में कमी

02 अगस्त बारिश की गतिविधियों में कमी

03 अगस्त हल्की बूंदाबांदी संभावित

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker