जांजगीर-चांपा

विदाई एवं सम्मान समारोह कल

बिर्रा। संकुल केंद्र बिर्रा, डीडीएस स्कूल बिर्रा और सिलादेही के समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा कल दोपहर 02 बजे संकुल केंद्र बिर्रा प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सम्मानित होने वाले मनोज कुमार तिवारी (सेवानिवृत्त व्याख्याता), रामकिशोर शुक्ला (सेनि प्रधान पाठक), लक्ष्मी प्रसाद देवांगन (सेनि प्रधान पाठक), श्रीमती शकुन मानिकपुरी, हीरालाल कश्यप (प्रधान पाठक) का विदाई एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम डी दीवान विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, एच आर जायसवाल एपीसी जांजगीर चांपा, वीएन परिहार जिलाध्यक्ष छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जांजगीर चांपा, धन्य कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांजगीर चांपा, रविन्द्र राठौर जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फाउंडेशन जांजगीर चांपा बतौर अतिथि होंगे। आयोजन को लेकर समस्त शिक्षक शिक्षिका जुटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker