जांजगीर-चांपा

बाजार का मुख्य मार्ग की बदतर स्थिति

बिर्रा। बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत सबसे बड़े ग्राम पंचायत बिर्रा का दैनिक व साप्ताहिक बाजार जहां बेजाकब्जा धारियों की पैनी नजर पड़ी है वहां से पानी निकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर किचड़ हो जाने से आवागमन बधित हो गया है। इस मार्ग से लोग जिला सहकारी बैंक भी आना जाना करते हैं।

गौरतलब है कि बिर्रा का साप्ताहिक बाजार गुरूवार को लगता है जहां दूर-दूर से व्यापार करने दुकानदार आते हैं। दैनिक व साप्ताहिक बाजार का ठेका भी लाखों रूपए में पंचायत द्वारा दिया जाता है परंतु सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया जाता जिससे भरी बरसात में लोग किचड़ और गंदगी वातावरण में लेनदेन करने मजबूर हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker