जांजगीर-चांपा

आज धरना प्रदर्शन बम्हनीडीह बिजली आफिस में

बम्हनीडीह। राज्य की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गई है तथा राज्य में सरप्लस होने के बावजूद प्रदेश भर में बार बार अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश के आमजन, किसान परेशान है! विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि अघोषित विद्युत कटौती को लेकर बम्हनीडीह ब्लॉक में आज 8 जुलाई 2024 सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है।

धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाए गए विद्युत दर को वापस किए जाने अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग किया जाना है। इस अवसर पर विधायक महोदय श्री बालेश्वर साहू जी एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित रहेंगे। जिसमें वरिष्ठ नेता गण, विधायक, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी , आयोग मंडल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष उपधायक्ष, सदस्य पूर्व वर्तमान, जनपंद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य पूर्व वर्तमान, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग अन्य मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय के अध्यक्षों, पार्षदगणों, त्रिस्तरीय पंचायत राज के निर्वाचित पदाधिकारियों , सभी कांग्रेस जनों की उपस्तिथि प्रथनीय है।

कार्यक्रम – आज दिनांक- 08/07/2024 सोमवार समय- सुबह 11 बजे स्थान- विद्युत आफिस के सामने बम्हनीडीह। निवेदक – रविंद्र शर्मा अध्यक्षब्लॉक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह एवं मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker