छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों को बर्खास्त किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर. साहू ने स्कूलों से लंबे समय से अनुपस्थित पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, ग्यारह शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा नौ शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तीन वर्ष से ज्यादा समय से अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति और तीन साल से कम अवधि वालों के विरूद्ध विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker