छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्नातक स्तर पर प्रदेश के शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा

रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्नातक स्तर पर प्रदेश के शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों में लागू किया जाएगा। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने आज रायपुर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के केवल दो विश्वविद्यालय खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय और ओपन यूनिसर्विटी को छोड़कर प्रदेश के सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय और ओपन यूनिसर्विटी में भी अगले साल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जाएगी। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तीन चरणों में लागू की जा रही है। शैक्षणिक सत्र दो हजार चौबीस-पच्चीस से स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी (गृह विज्ञान), बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने से समस्त पाठ्यक्रम क्रेडिट पर आधारित होने के साथ ही च्वॉईस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत होंगे। प्रथम वर्ष-द्वितीय वर्ष के बाद पढ़ाई छोड़ने पर अब छात्रों को क्रमशः सर्टिफिकेट-डिग्री की उपाधि प्राप्त होगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker