छत्तीसगढ़

नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने आपको छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का अधिकारी बताकर पड़ोस में ही रहने वाले युवक से खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बीस लाख रूपये की ठगी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथी ने युवक को खाद्य विभाग में भर्ती और प्रशिक्षण का फर्जी पत्र बनाकर उसे व्हाटसऐप किया। इसके बाद जब युवक ने भर्ती पत्र के बारे में पता किया तो वह फर्जी निकला और फिर उस युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker