देश-विदेश

सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार (2 जून) देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने मीडिया को बताया, “एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ आ रहे थे। राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 15 लोग घायल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker