खेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब

जांजगीर फर्स्ट न्यूज़। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब। तीसरी बार बना चैंपियन। फाइनल में सनराइज हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। गौतम गंभीर ने दो बार कप्तान रहते हुए और एक बार कोच रहते हुए कोलकाता को बनाया चैंपियन। फाइनल में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दोनों ओपनर बेहद जल्दी आउट हो गए। हैदराबाद की तरफ से कप्तान पेट कमिंस टॉप स्कोरर रहे। जिन्होंने 24 रनों की पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर की तरफ से स्टार्क, हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए जबकि आंद्रे रसेल ने 3 विकेट लिए।

113 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और सुनील नारायण मात्र 6 रन बनाकर ही आउट हो गए लेकिन गुरबाज और वेंकटेश अय्यर की शानदार पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने 26 बोल में 3 छक्कों की मदद से शानदार 52 रन बनाए। फाइनल में शाहरुख खान, जूही चावला, जाह्नवी कपूर सहित अन्य सितारे भी मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker