छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन द्वारा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए कल निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन

रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए कल निःशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चार सौ पच्यासी प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिए जाएंगे। साथ ही प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker