छत्तीसगढ़

जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज हुई एक सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अट्ठारह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग सेमहारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह घटना जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब एक वाहन बाहपानी गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस वाहन में पच्चीस लोग सवार थे, जिनमें से तेरह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दुख प्रकट किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker