जांजगीर-चांपा

स शि मं उ मां वि बिर्रा के 10वीं और 12वीं में छात्र छात्राओं ने परचम लहराया

बिर्रा। मां चंडी की पावनधारा में आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा के भैया बहनों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाकर नगर एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है। बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं के भैया हर्ष कुमार बंजारे पिता हेतराम बंजारे 95.33% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं भैया शौर्य देवांगन पिता संजय कुमार देवांगन 94% लाकर कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बहिन शोभा कश्यप पिता राम कुमार कश्यप 91.5% के साथ कक्षा में तृतीय स्थान रही। हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में बहिन लिपिका कश्यप पिता प्रेम सागर कश्यप 79.02% के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किये। बहिन सानिया मनहर पिता खीकराम मनहर 78.5% के साथ कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किये। भैया प्रकाश साहू पिता जगजीवन साहू 77.4% के साथ कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। भैया बहनों के इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार कहार जी एवं सभी आचार्य एवं दीदी जी सहित विद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker