जांजगीर-चांपा

विधायक के पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिर्रा। जैजैपुर विधानसभा के विधायक बालेश्वर साहू के पिता स्वर्गीय तेरस राम साहू का 27 अप्रैल को स्वर्गवास हो गया था। मंगलवार को ज़िले दौरे पर आये पूर्व मुख्यमंत्री जैजैपुर विधायक के गृह ग्राम पहुँच कर इनके पिता के निधन पर उनके छाया चित्र पर पुष्पर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। विधायक साहू अस्थि विसर्जन के लिए इलाहाबाद गये हुए थे। श्रद्धांजलि देने पहुँचे मुख्यमंत्री के साथ कसडोल विधायक संदीप साहू, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक चन्द्रदेव राय, पूर्व कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मंजु सिंह, जैजैपुर विधायक के बड़े भाई अजीत साहू, मनोज साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराज्य पांडेय, साश्वतधर दीवान, नवधा साहू, हेमंत साहू, भोलाशंकर साहू, गुलबुद्दीन ख़ान सहित परिवारजन और साथी मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker