सक्ती

तंत्र साधना के चलते दो युवकों की हत्या, मामले में हुआ खुलासा, अंधविश्वास में ही माता, भाई और बहनों ने की थी दोनों की हत्या, चारों को पुलिस ने लिया रिमांड पर

बाराद्वार। सक्ती जिले के बाराद्वार में तंत्र साधना से दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया था, जो की पूरी तरह से अंधविश्वास का मामला अब खुलकर सामने आ गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के चार परिजन माता फिरित बाई, बहन चंद्रिका एवं अमेरिका बाई तथा भाई विशाल सिदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया है कि दोनों युवकों को पहला स्लो पॉयजन देकर मूर्छित किया गया, उसके पश्चात गला दबाकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। 

सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह ग्राम में एक ही परिवार के 6 लोग तंत्र साधना कर रहे थे, जिसमें दो युवकों को उनकी समस्या समाधान और मुक्ति दिलाने के लिए परिवार की अन्य चार लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था। माना जा रहा है कि वह आत्मा के पुनर्जीवन के लिए यह साधना कर रहे थे। घटना से क्षेत्र के आसपास में सनसनी फैल गई थी, क्योंकि इस तरह से अंधविश्वास में आरोपियों ने अपने ही सगे भाई, पुत्र की हत्या कर दी है। विक्रम और विक्की दोनों मजदूरी करते थे जो की पढ़े लिखे व्यक्ति थे, इसके बावजूद उनके परिवार में शारीरिक और मानसिक पीड़ा के कारण यह स्थिति पैदा हुई। जब दो मृत हुए हैं तो बाकी चार अन्य ही इस मामले में संदिग्ध हैं, इस दिशा में पुलिस ने जांच की थी। कल फॉरेंसिक जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच पश्चात कई पहलुओं की जांच के पश्चात सक्ती जिला पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, तथा अपने रिश्तेदार के ही मर्डर के मामले में आरोपी बनाया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker