जांजगीर-चांपा

बनडभरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर

जांजगीर-चांपा। शासकीय नवीन महाविद्यालय बिर्रा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन संस्था के प्रभारी प्राचार्य – प्रोफेसर उत्तम सिदार एवं ग्राम पंचायत बनडभरा के सरपंच मनोज भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। जिसमें महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर योगेश टंडन द्वारा शिविर के दिनचर्या को बताते हुए शिविर की थीम – नशा मुक्त समाज के लिए युवा को उदाहरण के साथ नशा मुक्त गांव बनाने के लिए प्रेरक विचार प्रस्तुत किया। साथ ही साथ में गांव के सरपंच द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का आभार व्यक्त किए। प्रोफेसर सिदार द्वारा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया और उक्त कार्यक्रम में अवध बिहारी कश्यप (प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बनडभरा), हेमंत कोसले (प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बनडभरा), विजय कुर्रे (पंच – बनडभरा), नरेश भारद्वाज, धर्मेंद्र भारद्वाज, मिठाई लाल चौहान, अंतराम कश्यप इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोतीचंद अनंत द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर – हितेश्वरी वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker