जांजगीर-चांपा

मुनुंद में लोक कल्याण की कामना हेतु श्रीमद्भागवत कथा 15 से

बिर्रा। परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं ग्राम की देवी देवताओं की प्रेरणा व आशीर्वाद से लोक कल्याण की कामना हेतु धर्म जागरण मंच एवं समस्त ग्रामवासी मुनुंद (खोखरा-जांजगीर) द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का आयोजन 15 फरवरी से किया जा रहा है। आयोजन का यह पांचवां वर्ष है। व्यासपीठ पर कथावाचिका देवी प्रगति कृष्ण प्रिया जी होंगी।कथा का समय दोपहर दो बजे से प्रभू इच्छा तक। कथा प्रसंग में 15 फरवरी को भब्य कलशयात्रा शोभायात्रा, वेदी पूजन, देव आह्वान, कथा महात्म्य और परीक्षीत जन्म कथा, 16 को सती चरित्र, ध्रुव प्रसंग, 17 को भरत चरित्र, अजामिल कथा, नरसिंह अवतार, 18 को समुद्र मंथन, वामनावतार, श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 19 को बाललीला माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 20 को रूखमणी विवाह मंगलोत्सव उद्धव प्रसंग, 21 को सुदामा चरित्र परीक्षीत मोक्ष व चढ़ोत्तरी, 22 को तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा। साथ ही सायं 7 बजे आशीर्वाद समारोह होगा। आयोजन को लेकर धर्म जागरण मंच एवं समस्त ग्रामवासी जूटे हुए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker