जैजैपुर

किकिरदा स्कूल में पदस्थ शिक्षक का तबादला

जैजैपुर। विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा के प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे और रोहित कुमार साहू सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला को आखिरकार पढ़ाई नहीं कराने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने और घोर उदासीनता के कारण जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के द्वारा तत्काल यहां से दूसरे विद्यालय में हटा दिया गया है।

गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ती के विकासखंड जैजैपुर के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में पदस्थ व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोग सहायक रोहित कुमार साहू इन दोनों को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई नहीं कराने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने और घोर उदासीनता के कारण आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन के चंद्रा के द्वारा तत्काल यहां से हटाकर दूसरे दूसरे स्कूल में भेज दिया गया है। कार्यालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के आदेश क्रमांक 2797 के तहत विकासखंड जैजैपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा पदस्थ व्याख्याता एल बी जीव विज्ञान एवं प्रभारी प्राचार्य प्रकाश चंद्र रात्रे को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा से हटाकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हसौद विकासखंड जैजैपुर जिला सक्ती किया गया है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती एन के चंद्रा के आदेश क्रमांक 3384 के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक रोहित कुमार साहू को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किकिरदा से हटाकर शासकीय हाई स्कूल चिस्दा विकासखंड जैजैपुर जिला सक्ती में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर वेतन रोकने की कारवाई किया जाएगा। विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker