आयुष मल्होत्रा का प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ चयन

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम जोरैला (भिलौनी) निवासी आयुष मल्होत्रा का चयन कक्षा नवमी में अध्ययन के लिए हुआ है। आयुष, बल्ला सिंह मल्होत्रा (शाखा प्रबंधक, एफसीआई डभरा, जिला सक्ती) के सुपुत्र तथा गिरजा सिंह मल्होत्रा (प्रख्यात गायक एवं गीतकार) के पौत्र हैं। वर्तमान निवास अम्बेडकर विहार लछनपुर चाम्पा और पढ़ाई डीपीएस जांजगीर चाम्पा में चल रहा हैं।
आयुष बचपन से ही मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ गायन-वादन और उनका विशेष रुचि शतरंज में है। उन्होंने शतरंज प्रतियोगिताओं में कई बार संभाग एवं प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादाजी, पिताजी तथा परिवार के सभी सदस्यों को दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार, समाज एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।



