जांजगीर-चांपा

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई बम्हनीडीह का चुनाव संपन्न

जांजगीर-चांपा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक इकाई बम्हनीडीह का निर्वाचन आज रविवार 12 जुलाई 2026 को सतनाम भवन बिर्रा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश लाल जांगड़े (प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायपुर), यादराम हिरवानी एवं श्यामलाल सितारे (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) तथा जिलाध्यक्ष भूषण खटकर की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए रम्हैया खूंटे एवं राजेंद्र आजाद के बीच मुकाबला हुआ। रम्हैया खूंटे को चुनाव चिन्ह टेबल पंखा तथा राजेंद्र आजाद को ट्यूब लाइट आवंटित किया गया। मतदान में रम्हैया खूंटे को 75 मत एवं राजेंद्र आजाद को 55 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार रम्हैया खूंटे 20 मतों से विजयी होकर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं सचिव पद के लिए जगदीश प्रसाद बंजारे एवं ललित राम मनहर मैदान में थे। जगदीश प्रसाद बंजारे को कलम तथा ललित राम मनहर को दवात चुनाव चिन्ह दिया गया। मतदान के बाद जगदीश प्रसाद बंजारे को 77 मत एवं ललित राम मनहर को 53 मत प्राप्त हुए। जगदीश प्रसाद बंजारे 24 मतों के अंतर से विजयी होकर सचिव निर्वाचित हुए। निर्वाचन में कुल 174 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मत निरस्त घोषित किया गया। चुनाव को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल जांगड़े तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक जांगड़े का विशेष योगदान रहा।

मतदान में बिर्रा, तालदेवरी, सोनादह, बनडभरा, सेमरिया, बंसुला, देवरानी, सिलादेही, बोरसी, नकटीडीह, रीवाडीह, रोहदा, कपिस्दा एवं पचोरी सहित विभिन्न ग्रामों के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें पूर्णिमा टंडन महिला उपाध्यक्ष, देवप्रसाद भारद्वाज कोषाध्यक्ष, चंद राम चंद्रभाष सह सचिव, विनोद खूंटे मीडिया प्रभारी तथा रथराम कोशले प्रवक्ता निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के दौरान बेदराम खूंटे, हीराराम बंजारे, मयाराम बंजारे, चंदराम टंडन, श्यामलाल मनहर, हीरालाल बघेल, अशोक, बंधा, नंदू, राजू, रामरतन, रामू, नवधा, माखन जोशी, रामकुमार जोशी, फिरत, गोविंद, तीरथराम, चंदराम, गोविंदा, पुरीराम, लकेश्वर, कमल, धनसाय सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पूरे निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker