कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

सक्ती। जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम ठठारी निवासी श्रीमती श्याम बाई ने आधार कार्ड सुधरवाने के सम्बन्ध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्री मोतीराम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का राशि दिलाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी श्री ईश्वर ने भूमि बंटवारा प्रकरण का शीघ्र निराकरण कर स्वयं के हिस्से का भूमि प्रदान किए जाने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम चिखलरौदा निवासी श्री मोहन सिदार ने उनके निजी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के सम्बन्ध में, तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम बंदोरा निवासी श्री राजेश कुमार ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम धनेली भाठा निवासी श्रीमती शांति देवी ने नल कनेक्शन लगवाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।



