सक्ती

जैजैपुर में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जैजैपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देश पर जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में जैजैपुर के सद्भावना भवन में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। लाइफ स्किल कार्यक्रम के अंतर्गत कहानी लेखन चित्रकला, वक्तव्य कला कविता, युवा कृति कार्यक्रम के अंतर्गत हस्तशिल्प, टेक्सटाइल कृषि उत्पाद सहित विभिन्न विधाओं में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे विकासखंड से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

जिसमे विकासखंड स्तर में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरुस्कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत जैजैपुर के उपाध्यक्ष उमाशंकर चंद्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच परदेशी खूंटे, जैजैपुर सीईओ वर्षारानी चिकन्जुरी, एबीईओ मीनाक्षी बेग, उपस्थित रही। कार्यक्रम में में जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker