छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ वालों हो जाओ सावधान, अगले 5 दिन आसमान बरसाएगा कहर, अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना के संकेत भी मिले हैं, जिससे बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

ऑरेंज अलर्ट जारी, होगी तेज बारिश

गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

येलो अलर्ट वाले जिले, गरज-चमक आसार

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर में येलो अलर्ट है। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

अगले 5 दिन रहेगा मौसम बदला

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

नया निम्न दबाव क्षेत्र बनेगा

25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे राज्य में बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई। सबसे अधिक तापमान 31.8°C दुर्ग में और सबसे कम 19.2°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker