जांजगीर-चांपा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस पर खेलो के प्रति बालिकाओं में दिखा उत्साह और प्रतिभा का रंग

जांजगीर-चांपा। 79 स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण पश्चात् भारत सरकार के लोकप्रिय योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत बालिकाओं के प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे, एकादशियां मांझी के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर बालिकाओं में मैदान पर उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब बालिकाओं ने आउटडोर खेलों में खो खो कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़ जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनडोर खेलों में कैरम, लूडो और सांप सीढ़ी ने भी बालिकाओं को रोमांचित किया। पूरे आयोजन में बालिकाओं का आत्मविश्वास जोश और खेल भावना देखते ही बनती थी।

प्रभारी प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का निर्माण, उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें समाज तथा देश में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह बालिकाओं को नेतृत्व, टीमवर्क और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। खेल के माध्यम से बालिकाओं में वह ऊर्जा और संकल्प विकसित होता है जो उन्हें जीवन का हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रथम द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में बालिकाओं के उत्साह को और बढ़ावा दिया और उन्हें भविष्य में और भी जोश और मेहनत के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। एक पेड़ मां के नाम पर बच्चों ने अपने मां के साथ पौधे लगाए। अतिथि सरपंच ईश्वरीय रामस्वरूप कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजू साहू ने बच्चों को प्रमाण पत्र दिए। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के शिक्षक पीतांबर प्रसाद कश्यप, कैलाश खूंटे, कौशल यादव, अनुपमा जांगड़े, अशोक जांगड़े, कौशल निराला पूरे कार्यक्रम का संचालन टीकाराम गोपालन कौशल यादव ने किया। आभार प्रदर्शन कैलाश खूंटे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker