जांजगीर-चांपा

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन समारोह में शामिल हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री

बिर्रा। विकास कार्य अनिरूद्ध नहीं होगें प्राथमिकता के साथ पूरी किया जाएगा। आप लोगों की नगर पंचायत विश्राम गृह  की मांग पत्र को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करूंगा। उक्त बातें भाजपा केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ग्राम बिर्रा के जय सतनाम भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मितानिन बहन एवं क्लस्टर महिला समूह के सम्मान में जन्मोत्सव को जनसमूह को मुख्य अतिथि की आसंदी से अपना विचार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास का नया इबारत लिख रहा है आज भाजपा सरकार बनने के बाद भी छत्तीसगढ़ विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद अपनी वादा महतारी वंदना, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि करके अपने वायदे को एक एक करके पूरी कर रहा है साथ ही इस क्षेत्र में कमल नहीं खिला वहां विकास कार्य अनिरूद्ध हुए हैं वहां विकास कार्य प्राथमिकता के साथ करने के अलावा नगर पंचायत व विश्राम गृह बनाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया है इसके लिए मुख्यमंत्री को पहुंचाने के लिए सेतु का काम करूंगा।

img 20250526 wa0006882002024637477120 Console Corptech

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने आगे कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियो के द्वारा कायरता हरकत का मुहंतोड़ जवाब देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले पाकिस्तान पर पानी को बंद किया। भारतीय सेना के जवानों ने अपने शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किए जाने से प्रत्येक भारतीय सेना का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और आतंकवाद की खात्मे के लिए आपरेशन सिंदूर के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है वहीं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जन्मजयंती पर मंदिर घाट में साफ-सफाई भाजपा मण्डल के द्वारा किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बनने के बाद महतारी वंदना, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि के अलावा अनेक कल्याणकारी योजनाएं साय सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जिसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे वहीं अस्सी लाख परिवारों को भूखा न रहे इसके लिए चावल हर माह मुक्त में बांटे जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मितानिन बहन एवं क्लस्टर महिला समूह का सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व भाजपा सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व जैजैपुर विधायक केशव चद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अंम्बेश जांगड़े, पर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चद्रा, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व भाजपा मंत्री सम्पूर्णानंद मिश्रा, जिला भाजपा मंत्री चेतन महंत, जिलापंचायत सभापति प्रियंका पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरा सिदार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

img 20250526 wa00086201420150727743312 Console Corptech

कार्यक्रम की अध्यक्षता टिकेश्वर गबेल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका आम जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। विशिष्ट अतिथि सांसद कमलेश जागड़े ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश   तरक्की के नया सोपान लिख रहा है वहीं राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु के बनने के बाद साय साय काम हो रहे हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक केशव चद्रा, पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष अंम्बेश जागड़े ने अपना विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू व अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता पं दीनदयाल उपाध्याय के अलावा भक्तमाता कर्मा के तैल चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिला मितानिन बहन एवं क्लस्टर महिला समूह का श्रीफल साड़ी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन धन्नू ड़ड़सेना ने किया। अंत में आभार प्रर्दशन जिला पंचायत क्षेत्र क्रं 15 के सदस्य मोहन कुमारी साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचित जनप्रतिनिधि का श्रीफल, शाल, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आसपास के भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जन शामिल थे।

नवगठित प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

वही नवगठित प्रेस क्लब बिर्रा ने प्रेस क्लब भवन की मांग को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को ज्ञापन सौंपा। जिसमें संरक्षक जितेन्द्र तिवारी, चित्रभानू पांडेय, सुनील चंद्रा, अध्यक्ष दुर्गा डडसेना, उपाध्यक्ष जीवनलाल साहू, कोषाध्यक्ष संजू साहू, एकांश पटेल, हेमंत जायसवाल, राघवेन्द्र पांडेय, कमल खूंटे, नंद कुमार कश्यप सहित सदस्य शामिल हुए।

img 20250525 wa004211263851775064381754 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker