जांजगीर-चांपा

सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बिर्रा में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

बिर्रा। आर्य बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा में सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर के योजना अनुसार कल 23.03.2024 दिन शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अभ्यागत के रूप में विनोद यादव संस्थान प्रतिनिधि, रवीन्द्र सराफ जिला प्रतिनिधि, निलाम्बर सिंह अध्यक्ष, देव प्रसाद तिवारी व्यवस्थापक, दादूराम कश्यप सह सचिव, घनश्याम कश्यप सदस्य, कमलेश गुप्ता सदस्य, फिरतराम साहू सदस्य, नरेन्द्र सिंह ठाकुर सदस्य, श्रीमती पीली बाई साहू जनपद सदस्य, नंदलाल चौहान सरपंच प्रतिनिधि, मनोज कुमार तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक, कृष्णा कश्यप, फिरू यादव, ग्राम पंचायत बिर्रा के पंच गण, ध्रुव कुमार कहार प्राचार्य, संतोष कुमार आदित्य प्रधानाचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणी, भारत माता एवं ऊं के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का परिचय विद्यालय के प्राचार्य ध्रुव कुमार कहार ने कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभ्यागतों का तिलक वंदन, श्रीफल एवं अंग वस्त्र से भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला प्रतिनिधि रवीन्द्र सराफ ने अपने उद्बोधन में होली पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए आग्रह किया गया। समस्त उपस्थित सरपंच गणों से 10 नवीन प्रवेश हेतु आग्रह किया गया तथा सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान द्वारा विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्राम वासियों को होली की शुभकामनाएं प्रदान किए गए। कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु भगिनी गण को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया एवं भैया बहिन ने सौहार्द पूर्वक होली मनाये। जिसमें समस्त आचार्य बंधु भगिनी गणणो का सराहनीय योगदान रहा। प्रकाश आदित्य के द्वारा मनमोहक फाग गीत गया। कार्यक्रम का संचालन केशव प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदित्य ने आभार प्रदर्शन किया गया, तथा विद्यालय के व्यवस्थापक देव प्रसाद तिवारी की अनुमति से कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker