छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 9 दिसंबर को

आमसभा और त्रि-वार्षिक चुनाव भी होंगे, दो सत्रों में संपन्न होगा कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 9 दिसंबर 2024 को सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय जांजगीर में जिला पंचायत कार्यालय के पास नवनिर्मित आडोटोरियम में आयोजित है। इस दौरान यूनियन की आमसभा के साथ ही त्रि-वार्षिक चुनाव भी संपन्न होगा। यह पूरा कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने बताया कि प्रथम सत्र के अंतर्गत सुबह 10 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्य मंत्री एवं नगरीय प्रशासन लोक निर्माण मंत्री अरूण साव होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, भाजपा के जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, भाजपा नेता एवं जनसेवक रवि पाण्डेय तथा नगर पालिका जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आशु गोस्वामी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
वहीं द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से होगा, जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जबकि, विशिष्ट अतिथि बतौर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष जय थवाईत, नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार एवं नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। जिलाध्यक्ष राजू शर्मा ने आगे बताया कि इस सम्मलेन में प्रदेशभर से करीब 400 पत्रकार शामिल होंगे, जिनकी उपस्थिति में आमसभा और त्रि-वार्षिक चुनाव संपन्न होगा।