जांजगीर-चांपा

जय भारत स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन

बिर्रा। आज जय भारत स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर हिंदी भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि को समझाने और सम्मान देने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में प्रेम और जागरूकता पैदा करना था, ताकि वे अपनी मातृभाषा का सम्मान कर सकें और उसका अधिक से अधिक प्रयोग करें। विद्यालय में हिंदी के महत्व को समझाने के लिए कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया, इस नाटक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्याम चंचल चंद्रा, प्रधान पाठक राम मनहर सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker