जांजगीर-चांपा
बिर्रा फीडर की बिजली कल बाधित रहेगी

जांजगीर-चांपा। विद्युत विभाग का ट्री कटिंग एवं प्री मानसून मेंटेनेंस कार्य हेतु जेई उदय सिंह राठौर ने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को 33 केवी बिर्रा फीडर बम्हनीडीह से बिर्रा तक का प्रस्तावित है। जिससे सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केवी कन्नौद एवं 33/11 बिर्रा सब स्टेशन से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडर प्रभावित रहेगी। आवश्यकतानुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं आज 15 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक बिजली बंद था। गौरतलब है कि अत्यधिक गर्मी में जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है ऐसे में 4 – 5 घंटों तक विद्युत का बंद होना लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




