जैजैपुर

अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान, चक्काजाम की चेतावनी!

जैजैपुर । जैजैपुर ब्लॉक के ओडेकेरा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुटराबोर, बहेराडीह, छिर्राडीह सहित कई गांवों में अघोषित रूप से हो रही बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ है । शादी के इस सीजन में बिजली कब आयेगी इसका कोई भरोसा नहीं और न ही कोई जानकारी देने वाला है।
इस उमस भरी गर्मी में भरी दोपहर हो या रात्रि क्षेत्रवासी बिजली कटौती से परेशान हैं। ओडेकेरा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांवो के लोगों को बिजली बंद होने पर जानकारी देने न आपरेटर फोन उठाते है और न ही अधिकारी, लोगो की समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है।

आधी रात को बंद सुबह चालू

पिछले 15 दिनों से आधी रात को बिजली बंद कर दी जाती है। सुबह बिना समस्या का समाधान किये बिजली चालू हो जाता है। ऐसा कई गांवो के फीडर में देखने को मिल रहा है। जब भी बिजली बंद की जानकारी लेने पर आपरेटर द्वारा रटा रटाया खराब मौसम में ऐसा होता है का जवाब दिया जाता है । जबकि अधिकारियों को ग्रामीणों को हो रही परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। जिससे ग्राम कुटराबोर, बहेराडीह, और छिर्राडीह के आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। इस बाबत ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker