खेल

शानदार खेल, दमदार खिलाड़ी भारतीय टीम को बधाई

बिर्रा। अमेरिका और वेस्ट इंडीज की संयुक्त मेजबानी में आयोजित टी-20 विश्व कप क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम को 17 साल के लंबे अंतराल के बाद दूसरी बार T-20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला। इस शानदार जीत पर ढेरों बधाई। इस बार के T-20 विश्वकप में अजेय रहकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम के सभी खिलाड़ियों और सदस्यों को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। फाइनल मुकाबले में देर रात जैसे ही भारत ने मैच जीता हर तरफ़ आतिशबाजी के साथ अपनी ख़ुशी मनाईं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने वालों में डा.आईपीएस, कामेंटेटर जितेन्द्र तिवारी, उग्रेश्वर गोपाल, पूर्व खिलाड़ी दिनेश थवाईत, सम्मेलाल यादव, खुदा बख्श, प्रिंस शुक्ला, वासू शुक्ला, फिरत साहू, कृष्णा कश्यप, बेदलाल साव, भूपेन्द्र कुमार कश्यप, विनोद यादव, छबि कुमार पटेल, शुभम थवाईत, राजू थवाईत, सूरज थवाईत, बुद्धेश्वर कश्यप, नफील खान, संजू साहू, कमल खूंटे, डीएन देवांगन, एकांश पटेल, षटबदन कश्यप सहित युवाओं और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker