जांजगीर-चांपा
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन की प्राप्ति का एक साधना योग – एस एल चंद्रा

बिर्रा। नगर में संचालित जय भारत स्कूल बिर्रा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिस प्रकार भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर योग के जरिए सामाजिक व सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया है इसी क्रम में हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जाता है। संस्था के संचालक एस एल चंद्रा ने कहा कि योग के माध्यम में हमारे अंदर साकात्मक सोच पैदा होता है और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ हो सकते है।