जैजैपुर

नगर पंचायत जैजैपुर में रैली निकालकर मतदान करने किया प्रेरित मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

जैजैपुर। लोकसभा चुनई तिहार 2024 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सभी नगर पंचायतो में लोकतंत्र को और मजबूत बनाने तथा 7 मई को होने वाले मतदान पर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित करने विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाताओं मे मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया मे सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आज सक्ती जिले के नगर पंचायत जैजैपुर में सीएमओ एवं नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों द्वारा नगर में रैली निकाली गई नगर

पंचायत द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाल कर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया इस अवसर पर विष्णु गहरवार सीएमओ नगर पंचायत जैजैपुर ने नगरवासियों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील किया है इस मौके पर नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker