जैजैपुर

मल्दा में 29 मई को समाधान शिविर का होगा आयोजन

सक्ती। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल मल्दा में 29 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित मल्दा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत मल्दा, अमोदा, करही, किकिरदा, कैथा, गुडरूकला, गुंजियाबोड़, घिवरा, चिस्दा, झरप, डोटमा, डोमाडीह, देवरीमठ, धमनी, नगारीडीह, परसदा, पेंड्री, बरेकेलकला, लालमाटी, एवं हसौद ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु नोडल सहायक अभियंता, क्रेडा, जिला सक्ती को मल्दा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker